Monday, September 2, 2019

वशीकरण

#वशीकरण


दूसरों को अपने वश में उनसे मनचाहा काम करवाने के लिए आपको किताबों में बहुत से टोने-टोटके, मन्त्र, तन्त्र, यन्त्र आदि मिल जाएँगे।

वशीकरण का प्रलोभन आपको बहुत ही जल्द आकर्षित कर सकता है।


विशेषतौर को ये प्रलोभन रहता है कि इच्छित लड़की/लड़के अथवा स्त्री/पुरूष को वश में कर के उसके साथ मजे कर सकें।


ऐसे भी वशीकरण वाले आते हैं कि पड़ोसी हम पर कोर्टकेस डाल बैठा है, उस पर कोई वशीकरण कर दो ताकि वो हमारी बात मानकर केस वापस ले ले।

या जज पे वशीकरण कर दें कि जज ही हमारे हक का फैसला दे दे।

ऐसे भी देखे हैं कि मेरी साली बहुत सुन्दर है, उसके साथ मेरी सैटिंग हो जाये।

स्त्रियाँ भी ऐसी देखी हैं जो अपने पुराने बॉयफ्रैंड, जो उनको भाव नहीं देता, उस पर वशीकरण के लिए कहती हैं ताकि वहाँ भी सैटिंग चली रहे।

आदमी भी ऐसे देखे हैं कि किसी भी पुरानी गर्लफ्रैंड जो उनको भाव नहीं देती है उस पर वशीकरण करवाने के लिए पूछते हैं।

वशीकरण का तो इतना क्रेज है कि 8वीं क्लास के बच्चे पूछते हैं कि ऐसा कोई मन्त्र है क्या, जिससे पेपर में ड्यूटी देने वाला भी वश में हो सके और पूरा पेपर बैठ के करवा दे।

ऐसे भी देखे हैं जो कहते हैं कि कोई ताबीज बताओ कि इंटरव्यू लेने वाला वश में होकर पूरे नम्बर लगा दे।

ऐसे भी मिलेंगे कि हम मन्त्री जी से मिलने जा रहे हैं, कोई वशीकरण तिलक बताओ कि जिसे लगाने पर हमारा चेहरा देखते ही मन्त्री हमारे वश में हो जाये और हमारा का तुरन्त कर दे।


ये वशीकरण वाले जितने भी लोग आपको मिलेंगे, वो 1 नम्बर के मूर्ख होंगे जो ऐसे कामों के पीछे भाग रहे होंगे।

वो हारे हुए इन्सान होंगे, जिनको सच्चाई और मेहनत से मतलब ना होकर अपनी अनावश्यक इच्छाओं की पूर्ति करने का भूत सवार रहता है।


किसी को आपसे प्यार नहीं है, तो वशीकरण कर के क्या करना?

अगर वशीकरण हो भी गया तो बिल्कुल ऐसा होगा जैसे आपने किसी कुत्ते को चेन से बांध के रखा है, जिसका कोई भी लाभ नहीं है।

किसी के दिमाग पर कुछ समय के लिए कंट्रोल कर सकते हैं लेकिन किसी की भावनाओं पर आपसे कंट्रोल नहीं हो पायेगा।


जैसे ही सामने वाले पर से आपके वशीकरण का प्रभाव खत्म होगा तो वो नॉर्मल हो जाएगा और आपकी वाट लगना फिक्स है।


ऐसा एक केस मैंने देखा है।


30-32 साल का बन्दा था जिसका शुक्र पीड़ित था, देखने मे भी ज्यादा सुन्दर हैण्डसम नहीं था।


एक लड़की को उसने प्रपोज किया लेकिन लड़की ने उसकी इन्सल्ट कर दी थी।

क्लियर मना करती तो ठीक था लेकिन उसकी शक्ल का मजाक बनाना सही नहीं था।

लड़के को बात बहुत ज्यादा चुभ गई थी।


उसके कॉन्टेक्ट में एक तान्त्रिक था जिससे बोलकर उसने लड़की पर वशीकरण करवा दिया।

वशीकरण सक्सेसफुल हो गया।

4-5 महीने तक लड़की उस बन्दे के साथ रही।

उसने लड़की का फुल यूज किया।

यहाँ वहाँ से घरवालों को सुनने में आ गया कि लड़की इस बन्दे के साथ घूम रही है।


लड़की के घरवाले परेशान हो गए कि लड़की घरवालों की ना सुन के लड़के की सुन रही है।


लड़की के घरवालों ने किसी मन्दिर में जाकर पता किया तो वहाँ क्लियर हुआ कि इस पर वशीकरण है।

पुजारी ने वो सब तन्त्र मन्त्र काट दिया।


लड़की का दिमाग होश में आ गया।

लड़की परेशान हो गई कि इसके साथ मैं क्या कर रही हूँ?


लड़की की बात सब जगह फैल गई थी कि इस आदमी के साथ घूमी रहती है।


लड़के ने उससे शादि नहीं करनी थी, बस बदला लेना था।

उसने बात फैलाना शुरू कर दी कि लड़की इसके साथ सोई है।


लड़की को भी इन्सल्ट फील हो गई।

लेकिन अब कानून के सामने आप वशीकरण जैसी चीज को प्रूव नहीं कर सकते हैं।


इसलिए लड़की ने सबक सिखाने के लिए उस लड़के पर #Pretext_of_Marriage वाला ऐक्ट लगा के केस कर दिया कि लड़के ने पहले शादि का प्रॉमिस किया, उसके बाद शारीरक शोषण किया और मुकर गया।

लड़की ने कोर्ट में उसके मैसेज आदि दिखा के प्रूव कर दिया।

वो बन्दा आजकल जेल में है।


नुक्सान दोनों का ही हुआ।

इसलिए ना घमण्ड करो ना वशीकरण जैसे उल्टे काम करो।


#राजस्थान में #भानगढ़_का_किला है जो एक #तान्त्रिक के श्राप से उजड़ा है।

जो भी वहाँ रात को रुकता है वो सवेरे मिलता ही नहीं है।


#रानी_भानुमति बहुत सुन्दर थी तो एक तान्त्रिक ने उस पर वशीकरण करने के लिए चमेली का तेल अभिमन्त्रित किया और दासी को कुछ रिश्वत देकर कहा कि इसे रानी को लगा देना।


तेल कमरे में रखा था, कटोरी में तेल लगातार घूमता रहा।


रानी ने नोटिस किया और सोचा कि कुछ गड़बड़ इस तेल में जरूर है, तभी ये लगतार घूम रहा है।

रानी ने वो तेल एक बड़ी चट्टान पर फेंक दिया।


रात को वो चट्टान उड़कर उस तान्त्रिक के ऊपर जा गिरी।


उसका वशीकरण इतना खतरनाक था कि चट्टान ही उड़कर उसके पास गिरी।

रानी उस तेल को लगा देती तो वो भी बेसुध होकर तान्त्रिक के पास  चली जाती।


मरने से पहले उस तान्त्रिक ने उस किले को उजड़ने का श्राप दिया था।


एक आश्रम का महात्मा भी वशीकरण जानता था।


एक औरत की बहू उसके साथ आश्रम में गई तो महात्मा की नजर में बहू आ गई।

महात्मा ने रात को प्रसाद अभिमन्त्रित किया कि जैसे ही वो स्त्री इसे खाये, तो महात्मा के पास शारीरक सम्बन्ध बनाने के लिए चली आये।

अगले दिन वो बहु आश्रम में नहीं आई थी।

महात्मा ने उस महिला के पास वो प्रसाद दिया कि अपनी बहू को खिला देना।


वो महिला भी ऐसे गंवार थी कि अपनी बहू को प्रसाद दे दिया।


बहू को शक हुआ तो उसने वो प्रसाद घर में पाले हुए #भैंसे को खिला दिया।


आधी रात हुई और भैंसा अपना खूँटा उखाड़ के महात्मा के पास जा पहुँचा।

जो काम वो महात्मा उस स्त्री के साथ करना चाहता था, वैसा काम वो भैंसा उस महात्मा के साथ कर आया।



वशीकरण से किसी का भी फायदा नहीं हुआ।



अक्सर ये महात्मा लोग किसी वशीकरण मंत्र से प्रसाद आदि अभिमन्त्रित कर देते हैं जिसे खाने के बाद इनकी संगत इनको छोड़ती ही नहीं।


ऐसे ऐसे वशीकरण यन्त्र हैं कि पानी की टँकी के नीचे चिपका दो तो उस टँकी का पानी जो पिये वो उस बन्दे के वश में हो जाये।

ऐसे यन्त्र हैं कि तबले, डमरू, ढोलक या नगाड़े के अंदर डाल दो, जो जो उन वाद्यों की आवाज सुनेगा, वो उनके वश में हो जाएगा।


ऐसे ही बहुत से टोटके हैं जिनके कारण बड़े बड़े बुद्धिमान भी इन महात्माओं के आगे अपनी बुद्धि का सन्तुलन खो बैठते हैं।

जो बाबे अभी जेल में हैं, उनके चेले क्यों उनको गलत स्वीकार नहीं करते?


कारण ये वशीकरण के टोटके हैं।


कैमिस्ट्री में #नोबल_गैसीज की एक थ्योरी है कि वो अपने आप मे #फुली_फिल्डेड_इलेक्ट्रॉनिक_कॉन्फ़िगरेशन वाली हैं।

उन्हें किसी से रिएक्ट करने की जरूरत नहीं है।

वो अपने आप में सेटिस्फाइड हैं और खुश है।

बाकी गैसीज उनको फॉलो करती हैं और जल्दी रिएक्शन करती हैं क्योंकि उनकी #हाफ_इलेक्ट्रॉनिक_कॉन्फ़िगरेशन है।

वो गैसीज कम्पलीट होने के लिए किसी भी सीमा तक रिएक्शन कर लेगी।


जो अधूरा है वो दूसरे की बराबरी करने के लिए वशीकरण की तरफ जा सकता है।

लड़की ने लड़के को ठुकराया क्योंकि लड़का सुन्दर नहीं था।

अपना शरीर वो नहीं बदल सकता था इसलिये लड़की की बराबरी के लिए उसने वशीकरण का सहारा लिया।

या तो वो लड़की के बराबर हो गया या उसने लड़की का स्तर नीचे गिरा के अपने बराबर कर लिया।

सही बात ये है कि उसने लड़की का स्तर नीचे गिराया और स्वयं जेल में चला गया।


घमण्ड नीचा देखता है और पाप सजा काटता है।

ऐसे ही कुछ घमण्ड भरे वाक्य #द्रौपदी ने #दुर्योधन को #लाक्षागृह में कहे थे कि #अन्धे_का_लड़का_अन्धा_ही_होता_है।

इस वाक्य ने पूरा #महाभारत करवा दिया था।



लोग कहते हैं कि वशीकरण भगवान ने क्यों बनाया है?

भगवान ने बनाया है तो गलत नहीं हो सकता है।


भगवान ने जहर भी बनाया है, खा के देख लो अगर वो सही है।

No comments:

Post a Comment