Saturday, July 27, 2019

रूचक महापुरुष योग Ankesh Chaudhary Athlete's Horoscope Analysis






#रूचक_महापुरुष_योग।


रूचक महापुरुष के बारे में लिखा गया है -

दीर्घस्यो बहुसाहसाप्तविभवः शूरोऽरिहन्ता वाली
गर्विष्ठो रुचके प्रतितगुणवान् सेनापतिर्जित्वरः।


#मंगल यदि #केंद्र_या_त्रिकोण में #स्वराशिस्थ अथवा #उच्च_राशिस्थ हो तो रूचक महापुरुष योग बनता है।

ऐसे जातक जोशीले, बहादुर, निडर और शूरवीर होते हैं।

किसी भी हालात में ये हार नहीं मानते हैं।

फौजी, पुलिसकर्मी या खिलाड़ी मुख्यरूप से इस योग वाले मिलते हैं।

ये किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से नहीं डरते हैं।

रिस्क लेना तो इनके लिए मक्खन में छुरी घूमने जितना आसान काम होता है।

ऐसे जातक की दुबली पतली बॉडी होने के बाद भी दमखम की कमी नहीं होती।

जैसे कि ब्रूसली की बॉडी थी, ब्रूसली मंगल प्रधान व्यक्ति था।
ब्रूसली सबसे अधिक फुर्तीला व्यक्ति था।

मौत के कुएं में काम करने वाले कलाबाज भी मंगल प्रधान होते हैं।




प्रस्तुत कुण्डली हिमाचल प्रदेश के युवा एथिलीट Ankesh Chaudhary की है।

#अंकेश_हिमाचल_प्रदेश में 800M रेस का
🏅#गोल्ड_मेडलिस्ट🏅 🏃🏃🏃#धावक 🏃🏃 है।

जनवरी 2019 में होने वाले #KHEL_INDIA_YOUTH_GAMES में अंकेश ने 800M रेस में #प्रथम_स्थान प्राप्त कर 🏅🏅गोल्डमेडल 🏅🏅 जीता है।


हमारे एरिया में 800M रेस के आयोजन में अंकेश आया था।

रेस में कम से कम 150 धावक भाग ले रहे थे।

ठण्ड के मौसम में सवेरे के समय मैदान में सभी धावक आग सेक रहे थे तो किसी ने बात उठा दी कि आज कौन जीतेगा?


अंकेश ने टेंशन फ्री होकर कहा कि आज मैं जीतूँगा।

चैलेंज भी कर दिया कि कोई जीत के दिखा दे।


दूसरे धावकों ने पूछा कि तुम किस बेस पे कह रहे हो।

अंकेश ने अपने मोबाइल पर उनको अपना गोल्डमेडल और सर्टिफिकेट का फोटो बताया।

उसके रिकॉर्ड की टाइमिंग देखकर उन 150 से ज्यादा धावकों में से  सिर्फ 35-40 धावक ही बचे, बाकी तो ये बोल के निकल गए कि हमारे दौड़ने का कोई फायदा नहीं है अब।


बन्दे का खौफ ही इतना हो गया सबको।


रेस के अंत में अंकेश ही विनर था।


अंकेश से उसकी सक्सेस का राज पूछा गया तो अंकेश ने कहा -

मेहनत जी जान लगाकर करो।

मैं जब दौड़ता हूँ तो कमर पर पैराशूट बाँध के दौड़ लगाता हूँ।

हवा का भाव अंकेश को पीछे की तरफ धकेलता है और अंकेश आगे की तरफ दम लगाता है।


इसी तरह अंकेश ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2019 में गोल्डमेडल जीता है।


अंकेश की कुण्डली का 1 ही पॉइन्ट बहुत कुछ कह रहा है -


जन्म - 24 सितम्बर 1997
समय - 11:30 बजे सुबह
जन्मस्थान - कांगड़ा हिमाचल प्रदेश।



[1] वृश्चिक लग्न और लग्न में लग्न का स्वामी मंगल स्वराशिस्थ होकर रूचक महापुरुष योग बना रहा है।

ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है, वीडियो ही देख लीजिए।

इसका शरीर कितना लचीला है, ब्रूसली की तरह दुबला पतला है लेकिन जोश खरोश कूट कूट के भरा है।


जैसे इसके अन्दर जोश और जुनून का कोई ज्वालामुखी उफान मार के बाहर निकल गया हो।

रेस जीतने के बाद इसकी खुशी देखिए, बरसों की मेहनत का फल है वो।


ऐसा धावक मंगल के प्रभाव से ही बना है।


भविष्य में अंकेश अपना नाम बनाएगा खेल में।

खेल जगत में अपना नाम बनाने के बाद अंकेश प्रशिक्षक बन जायेगा या सरकारी जॉब करेगा।

No comments:

Post a Comment