।
।
हस्तरेखा से कत्ल करने की वृत्ति का अनुमान बहुत बेहतरीन तरीके से लग जाता है।
।
।
कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी कुण्डली का डेट टाइम कन्फर्म नहीं है, सिर्फ जजमेंट के अनुसार ही पता है।
।
।
व्यक्ति ने कत्ल किया था और जेल में सजा काटकर आया था।
।
।
उस डेट टाइम पे बनी कुण्डली की परिस्थितियां इनसे मैच नहीं हुई क्योंकि डेट टाइम गलत था।
।
।
फिर इनका हाथ देखा।
।
हाथ के अनुसार ये व्यक्ति प्रोफेशनल कातिल नहीं था।
।
।
साधु वृति वाला हाथ था।
।
।
सन्यास लेने की इच्छा थी, कत्ल अनजाने में गुस्से में हो गया, गुस्सा बहुत अधिक है, घबराहट बहुत ज्यादा होती है।
।
।
इनके साधु वृति का कारण और कत्ल होने का कारण हाथ से स्पष्ट हो गया।
।
।
कत्ल करना और अनजाने में कत्ल हो जाना।
।
दोनों अलग अलग परिस्थितियां हैं।
।
।
#कातिल_हाथ की पहचान -
।
[1] जिसका का हाथ कटी फ़टी रेखाओं वाला हो।
।
[2] मंगल और मंगल वद दोनों पर्वत अत्यधिक दबे या उठे हुए हो।
।
[3] हृदय रेखा राहु पर्वत की तरफ जाती हो या बिल्कुल सीधे आरपार हो जाती हो।
।
[4] शनि पर्वत राहु की तरफ बढ़ा हो।
।
[5] हाथ का अंगूठा मोटा भद्दा और गदा के जैसा हो, भारी नाखून हो।
।
[6] मस्तिष्क रेखा कटी हुई या बिखरी हुई शाखाओं युक्त हो।
।
[7] रेखाएं बहुत काली या चटकीले लाल रंग की होती हैं।
।
जिसकी रेखाएं काले रंग वाली होंगी वो जहर देकर या बन्दूक से कत्ल कर देगा और चटकीली रेखाओं वाला चाकू छुरे तलवार आदि से कत्ल करेगा।
।
।
ऐसी हस्तरेखा और हाथ वाला जातक कत्ल कर सकता है।
।
क्योंकि इसकी वृति कत्ल की होती है।
।
।
।
किसी मीट शॉप में कसाईयों के हाथ देखना, आपको 10 में से 7 कसाई भद्दे अंगूठे वाले मिलेंगे।
।
।
उन भद्दे अंगूठों वाले कसाईयों में भी 3-4 ऐसे निकलेंगे जो बकरे की गर्दन खुद काटेंगे।
।
बाकी कसाई सिर्फ मरे हुए बकरे को काटकर बेचने वाले होंगे और जो मरे हुए बकरे का मीट काटकर बेचेंगे, उनके हाथ के अंगूठे आपको ज्यादा भद्दे नहीं मिलेंगे, वो सामान्य लोगों जैसे ही होंगे।
।
।
किसी की गर्दन काटने के लिए क्रूरता चाहिये।
।
किसी की मौत का प्लान बनाने के लिए कितना अधिक चिन्तन चाहिये?
।
उससे अंजाम देने के लिए हिम्मत चाहिए, मन मजबूत होना चाहिए।
।
।
क्रूरता खराब मंगल से आती है, बिगड़ी हुई हृदय रेखा से आती है।
।
।
।
#औरत भी कत्ल कर सकती है।
।
।
औरत किसी की गर्दन काट दे, ऐसा सुनने में शायद ही मिले।
।
।
#जहर देकर कत्ल करने की वृति औरतों में होती है।
।
।
।
जहर देने के लिए भी बहुत ज्यादा निर्दयी दिल चाहिए जो किसी के खाने में जहर मिला के उसके हाथ में थमा दे कि खाना खाओ।
।
।
कत्ल बड़े पैमाने पर भी किये जाते हैं।
।
।
कहीं पर बम विस्फोट करना भी कत्ल का ही एक प्रकार है।
।
बन्दूक लेकर भीड़ को छलनी कर देना भी बड़े पैमाने का कत्ल है।
।
।
किसी की पानी की टँकी में जहर मिला के भाग जाना भी कत्ल का प्रकार है।
।
।
मिलाने वाला जहर मिला के चला जायेगा और पीने वाले सो जाएंगे।
।
।
[अपनी छत पर रखी पानी की टँकी को लॉक लगाया करें। ]
।
।
।
इस व्यक्ति ने कत्ल क्यों किया और अनजाने में क्यों हुआ ?
।
।
[1] इस व्यक्ति का बुध पर्वत कनिष्ठा ऊँगली का पास से अन्दर को तरफ धँसा है और पर्वत पर हार्डवर्क के कारण छाला भी बना है।
।
मतलब बुध खराब स्थिति में है।
।
आदमी का तर्क उसका साथ छोड़ देता है।
।
।
[2] बुध के नीचे मंगल पर्वत जरूरत से ज्यादा उठा हुआ है, बाहर की तरफ भी निकला हुआ है।
।
गुस्सा बहुत अधिक है, लड़ाई करने पर बात आ जाती है, ऐसा जातक मारपीट के कारण थाने के चक्कर लगाता है और पुलिस के हाथों से पिटता भी है।
।
।
[3] मंगल के नीचे चन्द्र पर्वत अन्दर की तरफ धँसा हुआ है।
।
ऐसा तब होता है जब चन्द्रमा पर शनि, केतु, और राहु का प्रभाव पड़ता है।
।
इस स्थिति से मानसिक सन्तुलन बिगड़ गया, घबराहट होती है।
।
।
जहाँ तक मुझे सम्भावना लगी तो इनके चन्द्रमा पर केतु का प्रभाव है क्योंकि शनि का पर्वत कुछ ज्यादा ही उठा हुआ है और राहु की तरफ बढ़ता हुआ नीचे की तरफ आ रहा है।
।
यदि कुण्डली में शनि राहु एक साथ होंगे तो जाहिर से बात है कि चन्द्रमा केतु के साथ ही आएगा और ग्रहण योग तथा विषयोग का प्रभाव बनेगा, उसी के प्रभाव से मानसिक सन्तुलन बिगड़ना और घबराहट होती है।
।
कोर्टकेस मुकद्दमे भी इसी कारण अधिक चलते हैं।
।
।
शनि पर्वत का अधिक उठना वैरागी बना देता है, सन्यास की भावना अधिक आने लगती है।
।
।
।
[4] तर्जनी ऊँगली के नीचे बृहस्पति बहुत अच्छे तरीके से उभरा है इसलिए ये जातक एक धार्मिक सोच वाला है।
।
लेकिन बृहस्पति भी थोड़ा अधिक बड़ा होकर राहु की तरफ बढ़ गया है जो कुण्डली में बृहस्पति राहु द्वारा बने गुरु चाण्डाल योग की संभावना बना रहा है।
।
।
गुरु चाण्डाल योग वाले आध्यात्मिक पक्ष में अधिक उन्नति करते हैं।
।
।
इसलिए भी साधु वृति की बढ़ोतरी हो रही है।
।
।
[5] मस्तिष्क रेखा भी चन्द्रमा की तरफ झुक रही है।
।
जातक भावुक हो गया जिस वक्त झगड़ा हो रहा था उस और गुस्से में कत्ल कर दिया।
।
खराब चन्द्रमा पर जब मस्तिष्क रेखा जाती है तो मानसिक रोगी होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
।
।
[6] बृहस्पति के नीचे मंगल वद भी ऊबड़खाबड़ है, इस पर्वत की बिगड़ी हुई स्थिति भी गुस्सा अधिक बढ़ा देती है और हिंसा हो जाती है।
।
।
[7] हृदय रेखा बृहस्पति पर जाकर रुक रही है जिसका मतलब है कि यह व्यक्ति प्रोफेशनल कातिल नहीं हो सकता है, ये अनजाने में हुआ।
।
।
[8] पूरे हाथ की शेप देखें तो साफ हथेली है, अच्छी उंगलियाँ हैं और अच्छा अंगूठा है।
।
।
कुण्डली में खराब ग्रहस्थिति के कारण इस व्यक्ति से कत्ल हुआ और जेल जाना पड़ा।
।
।
किसी वक़्त है जातक घरेलू परिस्थितियों से अधिक दुःखी हो गया तो घर बार छोड़कर साधु सन्यासी भी बन सकता है क्योंकि मंगल वद जब बिगड़ी स्थिति में हो तो अपनी जमीन का सुख अधिक नहीं होता है।
।
।
[ नोट - ये हस्तरेखा मैंने इसलिए देखी क्योंकि इस व्यक्ति की कुण्डली मौजूद नहीं थी।
।
।
मैं हस्तरेखा पर ज्यादा फोकस भी नहीं करता हूँ क्योंकि 6-7 साल पहले छोड़ दी है। ]







